{"_id":"6280120cb6cd786ba77959b4","slug":"61-cases-of-mda-resolved-in-national-lok-adalat-moradabad-news-mbd428046897","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में एमडीए के 61 मामले सुलझाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में एमडीए के 61 मामले सुलझाए गए
विज्ञापन
राष्ट्रीय अदालत में एमडीए के 61 मामले सुलझाए गए
- प्राधिकरण कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ भू-उपयोग प्रकरणों का भी हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एमडीए कार्यालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 61 मामलों का निस्तारण किया गया।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी की देखरेख में शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष ने बताया कि अदालत में आठ लोगों को संपत्ति बेचे जाने के दस्तावेज सौंपे गए जबकि 12 लोगों को संपत्ति की कब्जेदारी दिलाई गई। नौ संपत्तियों का नामांतरण (म्यूटेशन) किया गया। पांच संपत्तियों का डुप्लीकेट ऑर्डर लेटर जारी किया गया जबकि चार संपत्तियों का बैनामा कराने की स्वीकृति दी गई। नियोजन अनुभाग से संबंधित भू-उपयोग के आठ मामलों का भी निस्तारण किया गया। 13 आवासीय, एक औद्योगिक और एक व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत किए गए। वीसी ने बताया कि प्राधिकरण के 61 प्रकरणों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया।