फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   54 candidates unblemished in the election fray in Moradabad

मुरादाबाद में चुनाव मैदान में उतरे 54 प्रत्याशी बेदाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
54 candidates unblemished in the election fray in Moradabad
मुरादाबाद। इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा नेता एक दूसरे की पार्टियों के घोषित प्रत्याशियों पर दर्ज आपराधिक मामलों पर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्य मंत्री समेत अन्य मंत्री और नेताओं के बयानों में भी खूब सुनी जा रही है, लेकिन मुरादाबाद की तस्वीर उलट है। यहां छह विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमाने उतरे 66 प्रत्याशियों में मात्र बारह ऐसे प्रत्याशी हैं। जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनमें भी अधिकांश मारपीट, चुनाव संहिता उल्लंघन और जान से मारने की धमकी देने जैसे केस हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कुंदरकी, कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा सीटों पर 66 प्रत्याशी उतरे हैं। इनमें मुख्य पार्टी भाजपा, सपा, कांग्रेस सपा, छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र के साथ आपराधिक मामलों की जानकारी भी दी थी। भाजपा के छह प्रत्यार्शियों में ठाकुरद्वारा की विधानसभा सीट से उम्मीदवार अजया प्रताप सिंह ने अपने शपथ पत्र में एक केस का जिक्र किया है। बाकी पांच प्रत्याशियों पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। सपा प्रत्याशियों में ठाकुरद्वारा से नवाब जान और मुरादाबाद नगर से यूसुफ अंसारी ने अपने शपथ पत्र में चुनाव संहिता उल्लंघन के केस के बारे में जानकारी दी है। यूसूफ अंसारी के खिलाफ 2017 में केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह कोर्ट के आदेश पर 2018 में दो सौ रुपये अर्थदंड जमा कर चुके हैं। बसपा प्रत्यार्शियों की बात किए जाए तो कुंदरकी विधान सभा सीट से प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ जान लेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशियों में कांठ से मोहम्मद इकरार, मुरादाबाद नगर रिजवान कुरैशी, मुरादाबाद ग्रामीण से हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एआईएमआईएम के मुरादाबाद नगर सीट से प्रत्याशी वकी रशीद, मुरादाबाद ग्रामीण सीट से मोहिद फरगानी, बिलारी से खालिद जमा, कांठ से रईसुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज हैं इनके अलावा कांठ से पीस पार्टी के प्रत्याशी नादिर अली मंसूरी ने भी अपने शपथ पत्र में एक केस का उल्लेख किया है। 80 प्रतिशत से ज्यादा मुरादाबाद में बेदाग प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed