फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   530 candidates left the TGT exam

530 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी टीजीटी की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
530 candidates left the TGT exam
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी 2021 की लिखित परीक्षा रविवार को मुरादाबाद में पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। दोनों पालियों में 86.34 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पांचों केंद्रों पर 3881 पंजीकृत थे, जिसमें से 3351 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए, जबकि 530 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में चित्रगुप्त इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, हैविट मुस्लिम इंटर कालेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, हिंदू मॉडल इंटर कालेज परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक हुई परीक्षा में 2213 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1878 उपस्थित रहे और 335 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई परीक्षा में 1668 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1473 परीक्षा देने आए और 195 अनुपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। राजकीय पॉलीटेक्निक केंद्र पर एक युवक अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed