फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   29 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

29 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
29 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद में रविवार और सोमवार को 29 केंद्रों पर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा होगी। इन परीक्षा केंद्रों पर 73 हजार 152 अभ्यर्थी बैठेंगे। जनपद के इन सभी केंद्रों को चार जोन में बांटने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बायोमैट्रिक से सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही शहर को जाम से बचाने के लिए पुलिस का इम्तिहान होगा।

डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रविवार और सोमवार दो दिन होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिन्हें चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में प्रभारी सीओ और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी को केंद्र प्रेक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी बायोमैट्रिक पर उपस्थित दर्ज कराने के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर पाएंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं। जिनकी निगरानी के लिए 35 उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों को 9 कलस्टर मोबाइल में विभाजित किया गया है। प्रत्येक कलस्टर में एक वरिष्ठ उप निरीक्षक और चार आरक्षी लगाए गए हैं, जबकि दो- दो आरक्षी सशस्त्र लगाए गए हैं। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजनों मुरादाबाद पहुंचेंगे। जिनके वाहनों से जाम लग सकता है। जिससे शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चौराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स लगाया गया है। पूरी परीक्षा में पांच सीओ, पांच मजिस्ट्रेट, 29 निरीक्षक, 196 उप निरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी, 249 आरक्षी और 89 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed