{"_id":"5ba7f8e2867a557fed5e98f8","slug":"51537734882-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में मतदाता बनने को 11 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में मतदाता बनने को 11 हजार आवेदन
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मतदाता सूचियों को दुुरुस्त करने और नए मतदाता बनाने के लिए रविवार को चलाए गए विशेष बूथ लेवल अभियान में कुल 11030 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इनमें 18 से 19 वर्ष के पहली बार मतदाता बन रहे 3651 आवेदक भी हैं। मतदाता सूचियों की जांच में 309 मतदाताओं के नाम फर्जी निकले हैं। इन नामों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। रविवार को बूथों पर चले विशेष अभियान में कांठ विधानसभा क्षेत्र में 1957, ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में 1392, मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1899, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 1446, मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 3031 और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 1305 लोगों ने प्रारूप छह भरे हैं। इनमें 5477 महिलाएं हैं। पुनरीक्षण के दौरान 1720 मृत मतदाताओं को चिन्हित कर इनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। 1955 मतदाता अपने पुराने पतों से शिफ्ट कर नई जगह जा चुके हैं। विशेष अभियान के दौरान कहीं लोगों की भीड़ रही तो कहीं बीएलओ ही समय से नहीं पहुंचे। राजनीतिक दलों की ओर से भी इन विशेष अभियानों में सक्रियता दिखाई जा रही है। सियासी दल एक - दूसरे के क्षेत्रों के फर्जी मतों को कटवाने और अपने छूटे वोटरों के नाम सूची में जुड़वाने के लिए पूरी ताकत झोंके हैं।