फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गुलाम नबी आजाद की जांच में कांग्रेस संगठन फेल

गुलाम नबी आजाद की जांच में कांग्रेस संगठन फेल

Tue, 18 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद की जांच में कांग्रेस संगठन फेल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब नबी आजाद की समीक्षा में पार्टी का जिला व महानगर संगठन फेल रहा। वह सोमवार को पंचायत भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को ठीक कराने का जिम्मा सौंपा।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गुलाब नबी आजाद ने संगठन की समीक्षा को सूची उठाई तो सभागार में एक बार तो सन्नाटा छा गया। उन्होंने ब्लाक से लेकर वार्ड संगठन तक के पदाधिकारियों के नाम बारी - बारी से पुकारे लेकिन ज्यादातर गायब मिले। संगठन की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में शामिल 70 फीसदी से ज्यादा पदाधिकारी मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने नाराज होकर कहा कि ऐसे संगठन को मैं शून्य अंक देता हूं। संगठन धरातल पर होना चाहिए। फर्जी संगठन खड़ा करके 30 साल से पार्टी को ठेंगा दिखाया जा रहा है। अब यह चलने वाला नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद समीक्षा के लिए रात आठ बजे के बाद का समय निर्धारित किया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो महीने में 15 दिन का समय देने की क्षमता है, उसको ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। पद लेकर काम न करने और मंचों पर ही दिखाई देने वाले अब नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पार्टी पदाधिकारियों को एक-एक कर बुलाया और मंच से पार्टी को मजबूत करने को सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि जो नकारा पदाधिकारी हैं, उनको हटाकर कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। राजबब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर अब पार्टी की नीतियों तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस का शंखनाद करने का समय आ चुके है। अंग्रेजों को भगाने के बाद अब लोकतंत्र की आजादी के लिए भाजपा को बाहर करना होगा। इसके लिए चार-पान की दुकान से लेकर चौराहों, बसों, ट्रेनों और खेतों से दुकानों तक कांग्रेस की नीतियों की ही चर्चा होनी चाहिए।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। मोदी और शाह ने इतना झूठ बोला है कि वह अब सच सा लगने लगा है। लोगों को हकीकत को बताना होगा। आने वाला समय कांग्रेस का है, बस हमको अपना योगदान देने की जरूरत है।
नसीब सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी मोदी सरकार ने युवाओं से रोजगार, व्यापारियों से कारोबार और महिलाओं से सम्मान से जीने का अधिकार छीन लिया है। कांग्रेस जनता जनार्दन को उसका हक दिलाने के लिए झूठ बोलने वाली टोली को ललकार चुकी है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा साजिश रचने में माहिर है। वह वोटर लिस्ट में खेल करके कांग्रेस को हराने की साजिश करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को इसको कामयाब नहीं होने देना है। एक-एक वोट को ठीक से बनवाना है। वोटर लिस्ट का सत्यापन अपनी मौजूदगी में कराने की जरूरत है।
महिला संगठन की राष्ट्रीय सचिव शमीना शफीक ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दोनों दिया है। सिर ऊंचा करके हक से जीने का अधिकार दिया है। अब महिला शक्ति खुलकर कांग्रेस के साथ आ गई है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाकर मंच से नाराजगी जताई। इस दौरान मीम अफजल पर सम्मेलन को राशिद अल्वी, जितिन प्रसाद और बंसी सिंह पहाड़िया ने भी संबोधित किया। आठ बजे सम्मेलन समाप्त होने के बाद एक-एक कर ब्लाक व वार्ड की समीक्षा शुरू की गई। सम्मेलन शुरू होने के दौरान पंचायत भवन का हाल खचाखच भरा था। पदाधिकारियों का सत्यापन शुरू हुआ तो हाल खाली होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed