फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रैक का ज्वाइंट टूटा, रेल संचालन ठप

ट्रैक का ज्वाइंट टूटा, रेल संचालन ठप

Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक का ज्वाइंट टूटा, रेल संचालन ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के रहीमाबाद-संडीला के बीच सोमवार सुबह सवा आठ बजे पटरी का ज्वाइंट टूट गया। इस दौरान कई ट्रेनें टूटे ज्वाइंट से ही गुजर रह गई। गनीमत रही कि कोई ट्रेन बेपटरी नहीं उतरी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। की- मैन की सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद ज्वाइंट किया गया। इसके बाद ट्रेनों को पहले तीस किलोमीटर की रफ्तार से चलाया गया। लेकिन फिर से ज्वाइंट में दिक्कत आ गई। दोबारा ज्वाइंट ठीक करने के बाद पंद्रह किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें गुजारी गई। इस दौरान कुंभ, अवध असम, गरीब रथ और दो मालगाड़ियां लेट हो गईं।

लिंक एक्सप्रेस से टकराया ई-रिक्शा
मुरादाबाद। रायवाला और मोतीचूर के बीच सोमवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। सोमवार को लिंक एक्सप्रेस गेट संख्या 19 ए से गुजर रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा आ गया। ट्रेन को आता देख ई रिक्शा चालक मौके से भाग गया। जबकि ई रिक्शा के दो हिस्से हो गए। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ट्रेन चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी
मुरादाबाद। मंडल के चंदक रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह दस बजे मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। जिससे मालगाड़ी रुक गई। जांच में पता चला कि पाइप में खराबी के कारण इंजन ने कार्य करना बंद कर दिया था। पाइप ठीक करने के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ाई गई। इसके बाद रेल संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की चपेट में आए जानवर, थमे ट्रेनों के पहिये
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को जगह जगह ट्रेनों की चपेट में पशु आ गए। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सोमवार सुबह रहीमाबाद और दिलावरनगर के बीच लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से पशु टकराया गया। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसकी वजह से दून एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़, बेगमपुरा और पंजाब मेल, बालामऊ लखनऊ मेल भी एक घंटे रुकी रही। ऊंचाहार, बबराला, करना और भिंडौरा में भी पशु कटने से संचालन बाधित हो गया। ट्रेनें जगह जगह खड़ी कर दी गई थी। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed