{"_id":"5b451c114f1c1b02278b5a4a","slug":"51531255825-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार भाव के बराबर होगा नया डीएम सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार भाव के बराबर होगा नया डीएम सर्किल रेट
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नया सर्किल रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्तियों व सुुझावों के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध हुआ। डीएम ने विसंगतियां दूर कर सर्किल रेट को बाजार भाव के बराबर करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन व दस्तावेज लेखक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि नया सर्किल रेट जारी करते समय इस बात का ध्यान खास तौर पर रखा जाए कि पूर्व में ही सर्किल रेट बहुत ज्यादा है। इसमें वृद्धि न की जाए। प्रस्तावित सर्किल रेट को व्यवहारिक बनाने के लिए डीएम ने विसंगतियां दूर करने व सर्किल रेट को बाजार भाव के बराबर रखने की बात कही है। बैठक में एआईजी स्टांप मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक सप्ताह में सूची का प्रकाशन कराकर प्रस्तावित सर्किल रेट पर जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही प्रस्तावित सर्किल रेट सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, देहात विधायक हाजी यूसुफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।