फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सपाइयों ने लांघी भाषा की मर्यादा

सपाइयों ने लांघी भाषा की मर्यादा

Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने लांघी भाषा की मर्यादा
मुरादाबाद। मुरादाबाद समाजवादी के नाम से बने ग्रुप में शनिवार रात को जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। ग्रुप पर जिलाधिकारी के पक्ष और विपक्ष के कार्यकताओं में पार्टी का काम करने को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान भाषा की गरिमा को लांघकर मैसेज किए गए। इसको लेकर पार्टी में रविवार को दिनभर हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता कुशल यादव ने मुरादाबाद समाजवादी के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ हे। इसमें सपा के ज्यादातर पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। जिला व महानगर अध्यक्ष में इस ग्रुप में मौजूद हैं। कई महिला कार्यकर्ता में ग्रुप में मेंबर हैं। शनिवार रात को वरिष्ठ सपा नेता सलाउद्दीन मंसूरी ने जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल पर पार्टी के लिए धरना-प्रदर्शन न करने का आरोप लगाया। जबकि छात्र सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने जिलाध्यक्ष को अच्छा काम करने वाला बताया। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए तो अभद्र भाषा का जमकर इस्तेमाल हुआ। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। इसको लेकर रविवार को दिनभर चर्चाओं का दौर रहा। इसको पार्टी संगठन में जगह पाने को लेकर चल रही मारामारी के रूप में देखा जा रहा है। हंगामा मचने पर शाम को ग्रुप एडमिन ने जिलाध्यक्ष सहित राशिद व सलाउद्दीन मंसूरी को ग्रुप से बाहर कर दिया। हालांकि बाद में जिलाध्यक्ष को जोड़ लिया गया।
विज्ञापन


हम काम करने वाले कार्यकर्ता है। जिलाध्यक्ष को पार्टी हाईकमान ने बनाया है। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कुछ दलालों द्वारा उनपर बेवजह आरोप लगाए जाएंगे तो गुस्सा आएगा ही। वह इसी भाषा केयोग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. राशिद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा।

ग्रुप में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है। मैंने दोनों कार्यकर्ताओं को ग्रुप से बाहर कर दिया है। जिलाध्यक्ष गलती से बाहहर हो गए थे, उनको जोड़ लिया गया है। किसी स्तर पर अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी।

- कुशल यादव, वरिष्ठ सपा नेता व ग्रुप एडमिन।

सपा का कोई अधिकृत व्हाट्सएपप ग्रुप नहीं है। मैं ज्यादा व्हाट्सएपप देखता भी नहीं हूं, ऐसे मेंजानकारी नहीं है कि क्या हुआ? मामले की जांच कराकर हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सपा कार्यकर्ता भाषा की शालीनता नहीं लांघते हैं।
- राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed