फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेन में पति से बिछड़ गई गर्भवती, बिगड़ी हालत

ट्रेन में पति से बिछड़ गई गर्भवती, बिगड़ी हालत

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में पति से बिछड़ गई गर्भवती, बिगड़ी हालत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रही गर्भवती महिला ट्रेन में अपने पति से बिछड़ गई। ट्रेन में उसकी हालत बिगड़ गई। वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के नंबर प्लेट फार्म पर दर्द से तड़पने ने लगी। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भिजवा दी। इसके अलावा दिल्ली और गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर इसकी जानकारी भेजी गई है।

बिहार के मधुबनी निवासी सुनील कुमार दिल्ली में कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी करता है। सुनील की शादी रीता से हुई है। रीता गर्भ से है। गुरुवार को सुनील पत्नी को लेकर बिहार लौट रहा था। पति पत्नी दिल्ली से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सवार हो गए। यहां से उन्हें जम्मूवती से कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होना था। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुनील पत्नी के लिए पानी लेने के लिए उतर गया। इसी बीच ट्रेन दिल्ली से रवाना हो गई। रीता पति से बिछड़ गई। ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो रीता ट्रेन से उतर गई। गुरुवार शाम प्लेट फार्म एक पर महिला दर्द से तड़प रही थी। अन्य यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल भिजवा दी है। उसके पति की तलाश की जा रही है। दिल्ली गाजियाबाद, बिहार में रीता की सूचना भिजवाई गई। अगर किसी स्टेशन पर रीता की तलाश करता पहुंचे तो उसे मुरादाबाद भेज दिया जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed