{"_id":"6928bca88dfcdc9651008124","slug":"50000-dumps-are-being-sorted-to-get-the-numbers-of-the-criminals-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-780143-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बदमाशों का नंबर हासिल करने के लिए 50 हजार डंप छांटे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बदमाशों का नंबर हासिल करने के लिए 50 हजार डंप छांटे जा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एटीएम उखाड़ ले जाने में शामिल बदमाशों का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए शहर के 50 हजार डंप नंबरों को पुलिस ने उठाया है। सर्विलांस में लगी टीमें नंबरों को छांटने में जुटी हैं।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शहर में प्रवेश करने के बाद बदमाशों ने एक से तीन बजे के बीच आपस में बातचीत की होगी। इसका रिकार्ड हासिल करने के लिए चार टावरों के करीब 50 हजार डंप नंबरों को उठाया गया है। रात के समय काफी लोगों ने बातचीत की है लेकिन इन नंबरों में कुछ लोग बातचीत करते हुए शहर से निकले हैं। मूविंग करने वाले नंबरों पर पुलिस निगाह है। संभावना है कि शुक्रवार तक संदेहास्पद नंबर पकड़ में आ जाएंगे। हालांकि बुधवार को एक टावर के नंबरों को सर्विलांस टीम छांट चुकी है। इनमें चार नंबरों को अलग किया गया था। यदि नंबर पकड़ में आ गए तो बदमाशों की लोकेशन ट्रैकिंग करने पर आराम से मिल जाएगी। इस आधार पर गिरोह के लोगों की गर्दन पकड़ी जा सकती है।
00
एसपी सिटी ने की रात में समीक्षा
एटीएम उखाड़ ले जाने के मामले में एसपी सिटी ने बुधवार की रात में पुलिस टीमों से बातचीत कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि घटना में स्थानीय बदमाश शामिल हो सकते हैं। इस दिशा में पुलिस को शीघ्र काम करना होगा। जेल में बंद बदमाशों से भी पुलिस की एक टीम पूछताछ करेगी। कोई क्लू मिलने पर पुलिसकर्मी उनसे साझा करेंगे। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह तक शीघ्र पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
00
अभी एटीएम चोरी करने वाले गिरोह के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। संभावित नंबरों की तलाश चल रही है। शीघ्र ही गिरोह तक पुलिस पहुंचने का काम करेगी। पुलिस की चारों टीमें काम में लगी हैं। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद