फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 thousand extortion money demanded from liquor shop salesman

Moradabad News: शराब की दुकान के सेल्समैन से मांगी 50 हजार की रंगदारी

Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
50 thousand extortion money demanded from liquor shop salesman
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीवीआर मॉल स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन को धमका कर हर माह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार विकास नगर निवासी आलोक शर्मा ने बताया कि वह आशियाना कॉलोनी में पीवीआर मॉल स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। 10 अगस्त रात 10:05 बजे वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान वहां आशियाना कॉलोनी निवासी खिलाड़ी सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंच गया। आरोप है कि सभी जबरन दुकान में घुस आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए शराब और पैसों की मांग की। सेल्समैन ने दुकान बंद होने की बात कहकर शराब देने से इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने धमकी दी कि अगर यहां दुकान चलानी है तो हर माह 50 हजार रुपये देने होंगे। सेल्समैन के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और सामान उठाकर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed