फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 lakhs were cheated from one thousand youths on the pretext of making them home teachers

Moradabad News: गृह शिक्षक बनाने का झांसा देकर एक हजार युवकों से 50 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs were cheated from one thousand youths on the pretext of making them home teachers
मुरादाबाद।
विज्ञापन

छह लोगों ने केंद्र सरकार की योजना के तहत गृह शिक्षक बनवाने का झांसा देकर एक हजार से अधिक युवकों से 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर मूंढापांडे थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया निवासी प्रदीप श्रीवास्तव, साधना पत्नी सचिन भटनागर ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले आदित्य यादव, विजय कुमार, अजय कुमार, संतोष राजपूत, रिजवान और राजवीर उनसे मिले थे। सभी ने खुद को मुनि वेलफेयर सर्विसेस (आरएफएस ग्रुप इंडिया) का सदस्य बताया था। आरोपियों ने कहा कि हमारी संस्था का कार्यालय दलपतपुर में है। हमारी संस्था गांव-गांव में गृह शिक्षक बना रही है।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें अपनी संस्था से जोड़ लिया और गृह शिक्षकों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दे दी। उन्हें रजिस्ट्रेशन फार्म भी उपलब्ध करा दिए थे। गृह शिक्षक के लिए आवेदन करने वाले युवक और युवतियों से रकम जमा कराई। किसी से चार हजार, किसी से पांच हजार और किसी से छह हजार रुपये जमा कराए। प्रदीप का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उसने और अन्य लोगों ने छह माह तक संस्था के लिए काम किया और गृह शिक्षक की वेबसाइट पर पंजीकरण कराके एक हजार से अधिक लोगों से 50 लाख रुपये तक जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रकम जमा कराने के बाद आरोपी कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए। प्रदीप और साधना ने बताया कि उन्होंने नौ लाख रुपये लोन लेकर संस्था में शिक्षक की आईडी बनाने के लिए दिए थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य यादव, विजय कुमार, अजय कुमार, संतोष राजपूत, रिजवान और राजवीर और कार्यालय खोलने के लिए दुकान किराये पर देने वाले मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed