{"_id":"58f137294f1c1b042bcf54e3","slug":"50-lakh-rupee-fraud-through-kalptaru-company-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु की ब्रांच खोलकर ठगे 50 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरु की ब्रांच खोलकर ठगे 50 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
FRAUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर और पश्चिमी यूपी में प्रॉपर्टी दिलाने या मोटी रकम वापस करने की एवज में कल्पतरु बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सैकड़ों लोगों से करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है।
इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने कंपनी के सीएमडी, डायरेक्टर सहित करीब दस लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कंपनी की मुरादाबाद ब्रांच के मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य की तलाश जारी है।
सादात पश्चिम (कुंदरकी) निवासी रईस अहमद ने बताया कि मधुबनी में करीब छह साल पहले कल्पतरु बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से कंपनी की एक ब्रांच खोली गई थी। इस ब्रांच का मैनेजर सुरेंद्र निवासी लाइनपार और सहायक ब्रांच मैनेजर दीपक है।
विज्ञापन
आरोप है कि कंपनी ने लोगों को झांसा दिया कि वह कंपनी में रुपये लगाएं, बदले में उन्हें मोटी रकम, आलीशान फ्लैट और प्लाट दिया जाएगा। कंपनी का हेड आफिस मथुरा जिला के फरह में आगरा-मथुरा रोड पर बताया गया। आरोपियों ने इस तरह रईस समेत सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये कंपनी में पिछले दो साल में जमा करवा लिए।
आरोप है कि इसके बाद निश्चित समय के बाद न तो प्रापर्टी दी गई, न ही रकम वापस की गई। इस संबंध में पीड़ित रईस अहमद, तसलीम जहां, रियाजुद्दीन निवासी कुंदरकी सहित अन्य लोगों ने एक शिकायती पत्र सीओ सिविल लाइन को दिया।
सीओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर कंपनी के सीएमडी जयभूषण सिंह, डायरेक्टर राकेश सिंह, विपिन यादव, सिखवार, जवाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनय कुमार, जीत कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह ब्रांच मैनेजर, मोहित भारद्वाज रामपुर ब्रांच का मैनेजर, सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कंपनी की मधुबनी ब्रांच के मैनेजर सुरेंद्र और उसके सहायक मैनेजर दीपक को शुक्रवार सुबह उनकी ब्रांच से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।