फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5 more special trains announced before Diwali, will go from Jammu to Bihar and West Bengal

Railway News: दिवाली से पहले 15 और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, जम्मू से बिहार और पश्चिम बंगाल को जाएंगी

Thu, 24 Oct 2024 04:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने 15 नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेन दिल्ली, पंजाब, और जम्मू से मुरादाबाद होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल तक चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।

विज्ञापन
5 more special trains announced before Diwali, will go from Jammu to Bihar and West Bengal
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले रेलवे ने 15 और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें दिल्ली, पंजाब व जम्मू से मुरादाबाद होते हुए बिहार व पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी, जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं उनके फेरे बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा के बाद तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मंडल के मुरादाबाद, बरेली, हापुड़, शाहजहांपुर स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। ट्रेनों में अनारक्षित कोच भी होंगे।
विज्ञापन


इससे ज्यादा संख्या में यात्री इन ट्रेनों का लाभ ले सकेंगे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद से 40 से अधिक स्पेशल ट्रेनें होकर गुजरेंगी। जिन लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, उन्हें काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी 

04498-97      आनंदविहार-बलिया-आनंदविहार 
05037-38      आनंदविहार-बनारस-आनंदविहार 
05273-74      दरभंगा-दौराई-दरभंगा 
04022-21      आनंदविहार-सीतामढ़ी-आनंदविहार 
04032-31      आनंदविहार-सहरसा-आनंदविहार 
04080-79      दिल्ली-बनारस-दिल्ली 
04530-29      बठिंडा-बनारस-बठिंडा 
04096-95      दिल्ली-अयोध्या-दिल्ली 
04518-17      गोरखपुर-चंडीगढ़-गोरखपुर 
04044-43      आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार 
04038-37      दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली 
04645          जम्मूतवी-बरौनी 
04078-77      आनंदविहार-पटना-आनंदविहार 
04010-09      आनंदविहार-जोगबानी-आनंदविहार 
04058-57      आनंदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार

दीपावली पर 2.27 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

दीपावली पर आपूर्ति विभाग जिले के दो लाख 27 हजार लोगों को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। अभी 50 हजार लोगों की केवाईसी पूरा नहीं होने के कारण उनको मुफ्त सिलिंडर नहीं मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने साल में दो बार होली और दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को मुफ्त गैस देने का एलान किया था। इसके तहत योजना से जुड़े उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जाएगा, जिनकी केवाईसी पूरी है।

जिले में दो लाख 77 हजार उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत हैं, लेकिन अभी तक 2.27 लाख लोगों ने ही केवाईसी कराई है। इन लोगों को आपूर्ति विभाग ने मुफ्त गैस सिलिंडर देने के निर्देश दिए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि केवाईसी कराने वाले लोगों को ही मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेगा। केवाईसी न कराने वाले 50 हजार उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिलेगा।

देश में मुरादाबाद केवाईसी में नंबर एक 

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार उज्ज्वला गैस योजना के तहत 82 प्रतिशत लोगों ने केवाईसी कराई है। प्रदेश में केवाईसी कराने की दर 69 प्रतिशत है। देश में सबसे अधिक केवाईसी मुरादाबाद में हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी का दावा है कि मुरादाबाद केवाईसी कराने में देश में नंबर एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed