हंगामे के बाद 450 लोगों के पैसे वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा से फलाहे मिल्लत मुस्लिम फंड के 60 लाख रुपये लेकर भागने के बाद मुरादाबाद में अफवाह फैली की डिप्टीगंज में खुली मुस्लिम फंड की शाखा भी बंद होने वाली है। जिनके खाते इस बैंक में थे वह ग्राहक शाखा पर इकट्ठा हो गए। देर शाम हंगामा शुरू हो गया।
पुलिस को सूचना मिली तो नागफनी और सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंच गए। ग्राहकों ने अपने पैसे वापस मांगे। काफी समझाने पर भी जब ग्राहक नहीं माने तो देर रात पुलिस की मौजूदगी में ग्राहाकों के पैसे वापस किए गए। बैंक में करीब 10 हजार जमाकर्ताओं के करीब एक करोड़ रुपये जमा है।
बता दें कि ठाकुरद्वारा से गुरुवार को मुस्लिम फंड के कार्यालय को बंद कर संचालक खातेदारों का करीब 60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जिससे वहां विरोध है। इसके बाद मुरादाबाद में यह अफवाह फैलने पर हंगामा हुआ।