फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मूल्यांकन पर सचल दल की पैनी नजर

मूल्यांकन पर सचल दल की पैनी नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन पर सचल दल की पैनी नजर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। विवि प्रशासन ने अब मूल्यांकन केंद्रों पर औचक निरीक्षक के लिए सचल दल का गठन किया है। किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए यह केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे। कुलपति ने बताया कि यह ठीक उसी तरह कार्य करेंगे, जैसे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान बनाए गए सचल दल करते हैं।

सोमवार को ऑड सेमेसटर परीक्षा समाप्त हो गई है। इसके लिए मुरादाबाद सहित प्रदेश में 40 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर होने वाले मूल्यांकन की जांच के लिए विभिन्न कालेजों के वरिष्ठ शिक्षकों को सचल दल में शामिल किया गया है। इस दौरान वह केंद्रों पर यह भी देखेंगे कि मूल्यांकन में विवि से अनुमोदित परीक्षक ही कार्य कर रहे हैं। एमआईटी के निदेशक डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 35 शिक्षक कालेज के और करीब दस शिक्षक दूसरे कालेजों के मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहरी शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। एक परीक्षक को एक दिन में अधिकतम 120 कापियां जांचनी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मूल्यांकन होने की वजह से सर्वर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुलता है। कई बार परीक्षक औसत मूल्यांकन कर देते हैं। इसे रोकने के लिए सैंपलिंग जांच भी करानी है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पहली बार सचल दल का गठन किया गया है, जो सख्ती से मूल्यांकन कार्य की निगरानी करेंगे। अनुभव में बढ़ोतरी के लिए मूल्यांकन में परीक्षकों का 60-40 का औसत रहेगा। इसमें मूल्यांकन केंद्र वाले कालेज के 60 फीसदी और दूसरे कालेजों के 40 फीसदी परीक्षक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed