{"_id":"5b6df6e44f1c1b9b3e8b6582","slug":"41533933284-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी में मुरादाबाद के 73 उदद्यमियों को साढ़े चार करोड़ का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी में मुरादाबाद के 73 उदद्यमियों को साढ़े चार करोड़ का ऋण
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत मुरादाबाद के 73 लघु उद्यमियों को 4.39 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कर शुक्रवार को उनके प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद के 16 लघु एवं वृहद उद्यमियों को 125 करोड़ रुपये के क्रेडिट लिंकिंग की स्वीकृति भी दी गई है। लखनऊ में शुक्रवार को हुई ओडीओपी समिट में मुरादाबाद के 35 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति दी गई।
जिले में ओडीओपी योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, पीएमईजीपी, स्टैंडअप- स्टार्टअप योजनाओं के 73 लघु उद्यमियों को शुक्रवार को 4.39 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने वितरित किए। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 16 मध्यम एवं वृहद उद्यमियों को 125 करोड़ रुपये के क्रेडिट लिंकिंग के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। एक जनपद एक उत्पाद समिट में शुक्रवार को लखनऊ में जिले के 35 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिल राजकुमार, मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी, संयुक्त आयुक्त उद्योग देशराज गौतम आदि उपस्थित रहे।