{"_id":"5b43bd854f1c1b0b278b57d0","slug":"41531166085-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों ने शराब का खोखा पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों ने शराब का खोखा पलटा
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। कोतवाली क्षेत्र में शाहबाद रोड पर मिलक नगलिया गांव से शराब की दुकान हटवाने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों ने शराब के खोखे को पलट दिया और संपर्क मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
बीते दिनों बिलारी में आए पुलिस महानिरीक्षक के सामने एक कालेज की छात्राओं ने मिलक नगलिया गांव की सड़क किनारे स्थित शराब की दुकान हटवाने की मांग उठाई थी। बाद में इस दुकान के सेल्समैन द्वारा पड़ोसी गांव की एक किशोरी से छेड़खानी की घटना के बाद महिलाओं ने तीन दिन तक शराब की दुकान को नहीं खुलने दिया था। पता चला है कि शराब के ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे खोखा रखवाकर शराब को बिकवाना शुरू कर दिया गया। सोमवार की दोपहर बड़ी संख्या में कालेज के छात्र और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा खोखे को पलटकर सड़क के किनारे गड्ढे में डाल दिया। बाद में भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश पदाधिकारी सुनील लाठर और जाट समाज बिलारी के अध्यक्ष चौधरी ब्रजराज सिंह भी मौके पर पहुंच गए और इन्होंने आक्रोशित छात्रों की मांग का समर्थन किया। आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने अपनी ओर से हस्ताक्षरित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को भेजा।