फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 farmers of the district will be awarded the title of best sugarcane farmer

उत्तम गन्ना कृषक की उपाधि से नवाजे जाएंगे जिले के 40 किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
40 farmers of the district will be awarded the title of best sugarcane farmer
मुरादाबाद। आधुनिक विधि से गन्ने के साथ सहफसली खेती करने वाले जिले के 40 किसानों को उत्तम गन्ना कृषक की उपाधि से नवाजा जाएगा। इन किसानों के खेत को आदर्श मॉडल खेत के रुप में प्रदर्शति किया जाएगा। पूरे प्रदेश में कुल 1555 किसानों को चुना गया है।
विज्ञापन

दरअसल गन्ना विभाग ने टैंच प्लाटिंग, सहफसली, ट्रेच मल्चिंग और ड्रिप सिचाई जैसी आधुनिक तकनीकों से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की थी। इसका मकसद किसानों की लागत में कमी करने और आय दुगनी करने के साथ गन्ने की क्वालिटी बढने से मिलों की रिकवरी और उत्पादन बढ़ाना भी था। इस योजना को विभाग ने पंचामृत नाम दिया था।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत गन्ना विभाग ने किसानों को प्रोत्साहित कर इस विधि से खेती कराई थी। जिला गन्नाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस विधि से खेती करने वाले 1555 किसानों को जिले में चयनित किया गया है। जिन्हें उत्तम गन्ना कृषक की उपाधि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें उत्तम गन्ना कृषक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मुरादाबाद जिले में 40 किसानों का चयन हुआ है। अगवानपुर, ठाकुरद्वारा, बिलारी और बेलवाड़ा चार गन्ना विकास परिषद में 10-10 किसान शामिल हैं। इन किसानों के खतों को आधा हेक्टेयर में आर्दश मॉडल प्लाट बनाकर शरदकालीन बुवाई की जाएगी। इनके खेतों को मॉडल के रुप में लेकर अन्य किसानों को भी इनकी तरह खेती करने को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा गन्ना परिषद क्षेत्र में अर्जन सिंह निवासी शरीफ नगर, कुलदीप निवासी सुल्तानपुर खददर, श्योपाल निवासी सलारपुर, भोपाल निवासी चावड़, ध्यान सिंह निवासी नूरपुर, वीर सिंह निवासी सीतापुर, राजेंद्र सिंह निवासी तगाली, मुरारी सिंह निवासी मडैया घोंटा, गजेंद्र कुमार निवासी दारापुर रामानंद निवासी पीपली अहीर और राजपाल निवासी पानूवाला हैं। डीसीओ ने बताया कि बाकी तीन समितियों के किसानों के नाम की जानकारी बुधवार को संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed