फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   350 suspected test with antigen kit

350 आशंकितों के एंटीजन टेस्ट, आज आएगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
350 suspected test with antigen kit
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोमवार को एंटीजन टेस्टिंग शुरू हो गई है। केजीएमयू से आए अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 350 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया। टीमें सीएचसी और पीएचसी पहुंची और हर आशंकित का टेस्ट किया गया। मंगलवार से शहरी क्षेत्रों में टेस्टिंग की जाएगी। वहीं, होम आइसोलेशन सुविधा के बाद टेस्टिंग के दौरान मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से ट्रू नेट और आरटीपीसीआर लैब के बाद एंटीजन टेस्टिंग भी शुरू की गई है। आरटीपीसीआर लैब अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजे जा रहे हैं। ट्रू नेट से प्रतिदिन 15 से 20 सैंपल की जांच हो रही है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एंटीजन टेस्टिंग की सोमवार से शुरूआत हो गई है। इसके लिए डा. वेदप्रकाश और डा. हरेंद्र चौधरी आए हैं। डा. वेदप्रकाश नोडल हैं और 22 जुलाई तक रहेंगे। डा. हरेंद्र ओएसडी के रूप में अक्तूबर तक रहेंगे।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकिसाधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पहले दिन 350 लोगों की जांच की गई। टीमें सीएचसी और पीएचसी गई और वहीं चिह्नित आशंकितों के सैंपल लिए गए। शाम पांच बजे तक सैंपल हुए। उन्होंने बताया कि एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट करीब आधे घंटे में उपलब्ध हो जाती है, लेकिन टीमों ने सैंपलिंग के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट कराई है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी है। रिपोर्ट मंगलवार को उपलब्ध हो जाएगी। मंगलवार से टीमें शहरी क्षेत्रों में रैपिड और आशंकित लोगों के सैंपल जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed