फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   35 on paper, only two operational in reality

Moradabad News: कागज में 35, हकीकत में सिर्फ दो चालू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
35 on paper, only two operational in reality
मुरादाबाद। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में ई-बाइक शेयरिंग सेवा के लिए बने 35 स्टेशन बनाए गए हैं जबकि हकीकत में सेवा का लाभ सिर्फ दो स्टेशन ही दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

ई-बाइक शेयरिंग सेवा उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिसंबर को यहां अपने आगमन के दौरान किया था। करीब तीन करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना की लांचिंग के समय जिले के आला अधिकारियों ने ई-बाइक चलाई थी और काफी किफायती दर पर इस सेवा के मिलने के साथ खूबियां भी गिनाई थीं। दावा किया गया था कि शहर के 35 स्थानों से 300 ई-बाइकें लोगों को काफी कम किराये पर मिलेंगी, लेकिन उद्घाटन के 25 दिन बाद भी यह व्यवस्था शहर में पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। शुरू में शहर के चार स्थानों से यह व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन अब सिर्फ पीलीकोठी चौराहा और वीपीआर के निकट बने ई-बाइक स्टैंड से ही चंद बाइकें लोगों को मिल पा रही हैं। मंगलवार को इन दोनों स्थानों पर भी चंद ई-बाइकें रखी गई थीं, जो जल्दी ही बुक कर लोग ले गए। उसके बाद जो भी लोग ई-बाइक के लिए वहां पहुंचे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समय: 3:00 बजे
स्थान: पीलीकोठी चौराहा
ई-बाइक स्टैंड पर एक भी ई-बाइक खड़ी नहीं मिली। वहां ई-बाइक बुक कर ले जाने वाले एक युवक की बाइक खड़ी थी। स्टैंड पर मौजूद युवक से कुछ लोग ई-बाइक बुक करने के लिए कह रहे थे। वहां मौजूद युवक बता रहा था कि यहां 11 बाइकें सुबह लाई गई थीं। जो बुक होकर चली गईं हैं। वापस आने पर ही अब मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 3:15 बजे
स्थान: स्टेट बैंक के सामने
यहां स्थित ई-बाइक स्टैंड पर न कोई कर्मचारी मौजूद मिला न ई-बाइक। वहां कचहरी अपने काम से आए कुछ लोग खड़े होकर आपस में बात करते दिखाई दिए। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां ई-बाइकें सुबह से नहीं दिखाई दीं।

शहर के अभी चार ई-बाइक स्टेशनों पर ई-बाइक सेवा के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किए गए हैं। अभी तक 451 लोगों ने एप लोड करने के साथ 300 रुपये एडवांस ऑनलाइन जमा किए हैं। प्रतिदिन करीब 20-30 लोग यह सेवा ले रहे हैं। संबंधित एजेंसी को कुछ अन्य निर्धारित स्टेशनों से भी ई-बाइक सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
एके मित्तल, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed