{"_id":"5ba7f7e1867a5520833a7776","slug":"31537734625-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की सूझबूझ से टूटी पटरी पर गुजरने से बची राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की सूझबूझ से टूटी पटरी पर गुजरने से बची राजधानी
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन रविवार को चटकी पटरी से गुजर गया। इस दौरान चालक को झटका लगा तो उसने ट्रेन रोक दी ,जिस वजह से ट्रेन चटकी पटरी से गुजरने से बची।
रविवार को नई दिल्ली डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस जब धनेटा से हटौरा के बीच पहुंची तो वहां पर चालक को अचानक सफर के दौरान झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन रोक दी। अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन करीब 20 मिनट तक वहां पर खड़ी रही। पटरी की मरम्मत की गई, जिसके बाद ट्रेन को आगे ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चालक की सूझबूझ से ट्रेन चटकी पटरी से गुजरने से बची है। ट्रैक की मरम्मत किए जाने की वजह से उस वक्त अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोक दिया गया था, जिस वजह से उसे भी दस मिनट की देेरी हुई है।
गढ़मुक्तेश्वर में चेन पुलिंग
मुरादाबाद। गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को एक व्यक्ति ने अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी। इस वजह से ट्रेन 20 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।