{"_id":"5ace70654f1c1b473d8b494b","slug":"31523478629-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली घटाओं के बाद बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली घटाओं के बाद बरसे बदरा
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
छह अप्रैल से मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव बुधवार को भी जारी रहा। धूप खिलने के साथ हुई सुबह की शुरुआत पर जल्द ही अंधेरा छाने लगा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे काली घटाओं की वजह से वाहनों लाइट जलाकर चलने लगे। इसके बाद बूंदाबांदी से ठिठुरन हो गई। दिनभर बादलों के साथ सूरज की लुकाछुपी चलती रही।
मंगलवार रात तेज हवाओं के बाद काली घटा छा गई थीं। इसके बाद बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह मौसम साफ था। अचानक से फिर बदलाव हुआ और घने बादल होने के बाद बारिश शुरू हो गई। सुबह साढ़े नौ से सवा दस बजे का समय होने के चलते कार्यालय जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। रास्ते में छिपने की जगह न मिलने पर वह भीगते हुए कार्यालय पहुंचे। दिनभर बादल और सूरज की लुकाछिपी चलने के बाद शाम को भी बूंदाबांदी हुई। छह बजे से ही अंधेरा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार .8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि इस समय तेज हवाओं के साथ बादल घिरे रहना सामान्य है, लेकिन गत पांच दिन से बारिश होते रहना चिंताजनक है।