{"_id":"606a238b8ebc3ecbe1297ba2","slug":"310-applications-for-39-seats-in-sp-maximum-11-contenders-from-ward-35-city-news-mbd3852487149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में 39 सीटों के लिए 310 आवेदन, वार्ड 35 से सबसे अधिक 11 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में 39 सीटों के लिए 310 आवेदन, वार्ड 35 से सबसे अधिक 11 दावेदार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा में जिला पंचायत सदस्य पद के 39 सीटों के लिए 310 लोगों ने दावेदारी ठोंकी है। दावेदारों में पूर्व विधायक की पत्नी, वर्तमान विधायकों के पुत्र और भाई समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। वार्ड संख्या 35 से सबसे अधिक 11 लोगों ने दावेदारी की है। प्रत्याशी चयन के लिए बनी छह सदस्यीय समिति ने दावेदारों के नामों पर मंथन कर सूची लखनऊ भेज दी है। हफ्तेभर में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
सपा में प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने छह सदस्यीय समिति को सौंपी है। जिलाध्यक्ष को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में सांसद, एमएलसी, विधायक, ब्लाक प्रमुख को शामिल किया गया है। तीन अप्रैल तक पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों के आवेदन लिए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के 39 वार्डों के लिए 310 आवेदन आएं हैं। इन दावेदारों के नामों पर शनिवार को समिति ने मंथन किया। लंबी चली मंथन के बाद दावेदारों की सूची रविवार को लखनऊ भेज दी गई। दावेदारों में पूर्व विधायक रिजवानुल हक की पत्नी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के बेटे, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम के भाई, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरासत हुसैन गामा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। सबसे अधिक आवेदन वार्ड संख्या 35 से आएं है। यहां से 11 लोगों ने दावेदारी की है।
वार्ड 23 से विधायकों के पुत्र और भाई हो सकते हैं आमने-सामने
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा के दो विधायक आमने-सामने हो सकते हैं। वार्ड 23 से इन दोनों माननीयों के पुत्र और भाई ने भी दावेदारी ठोंकी है। दोनों क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगे हैं। दोनों ने वार्ड 23 से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
विज्ञापन
वार्ड 35 पर पूर्व विधायक के परिवार की नजर
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा से वार्ड संख्या 35 पर सबसे अधिक मारामारी है। इस सीट से पूर्व विधायक रिजवानुल हक के परिवार की नजर है। इस खानदान से तीन लोग विधायक रह चुके हैं। इसमें रिजवानुल हक, उनके बेटे उस्मानुल हक और उनके भाई शमीमुल हक शामिल हैं। वार्ड 35 से रिजवानुल की पत्नी ने उम्मीदवारी की इच्छा जताई है।
- दावेदारों के नामों पर समिति ने मंथन कर लिया है। सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में समिति ने नामों पर चर्चा की। दावेदारों की सूची लखनऊ भेज दी गई है। हफ्ते भर में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। - जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा