फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3 death due corona virus, 167 possitive

40 पुलिस प्रशिक्षुओं सहित 167 में कोरोना का संक्रमण, चार मरीजों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
3 death due corona virus, 167 possitive
मुरादाबाद। सोमवार को 40 पुलिस प्रशिक्षुओं सहित जनपद में 167 मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं। इसके अलावा टीएमयू अस्पताल में बुद्धि विहार निवासी 51 वर्षीय शिक्षक समेत छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें तीन मरीज संभल, एक मुरादाबाद, एक अमरोहा और एक रामपुर जिले का है। कोरोना के नए मामलों में सर्वाधिक 43 मरीज ताजपुर क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद जनपद में अब कोरोना के मामले 3144 हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद में 1958 मरीजों की एंटीजन जांच हुई, जिसमें से 1885 मरीज निगेटिव आए और अस्थायी जेल के 19 बंदी समेत 73 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ एमसी गर्ग का कहना है कि सर्वाधिक केस 43 ताजपुर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 11 मरीज ठाकुरद्वारा के हैं। छह मरीज मूढांपांडे, दो-दो मरीज बिलारी, टाउनहॉल, मझोला, चार मरीज बंगला गांव के हैं, जबकि एक-एक मरीज डिलारी, हरथला और पीतल बस्ती से है। आरटीपीसीआर में पुलिस ट्रेनिंग कालेज से 40 पुलिस प्रशिक्षुओं में कोरोना संक्रमण मिला है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आइसोलेट कर संक्रमण के विस्तार को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। घरों में भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि होम आइसोलेट मरीज कहीं संक्रमण न फैलाएं। वहीं, टीएमयू द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी हिंदू इंटर कॉलेज के 51 वर्षीय शिक्षक ने कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार की रात को दम तोड़ दिया। इसके अलावा संभल की शिव कालोनी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की शाम पांच बजकर 45 मिनट, चौक दीपा सराय नक्खास निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की दोपहर एक बजे, बहजोई निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की सुबह 11 बजकर 50 मिनट और रामपुर के टांडा निवासी 53 वर्षीय अधेड़ की पर कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मौत हो गई। जबकि अमरोहा के 68 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार की सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed