{"_id":"5ea32ca68ebc3e9031064c6c","slug":"29-corona-warriors-covid-report-negative-city-news-mbd347132286","type":"story","status":"publish","title_hn":"और 29 स्वास्थ्य वारियर्स की निगेटिव, एमएस समेत 12 की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और 29 स्वास्थ्य वारियर्स की निगेटिव, एमएस समेत 12 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले स्वास्थ्य विभाग के 23 वारियर्स की शुक्रवार को निगेटिव रिपोर्ट आ गई। अब चिकित्सा अधीक्षक समेत 12 कर्मचारियों के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, क्वारंटीन किए गए 73 पुलिस कर्मियों और छह बंदी रक्षक समेत 17 जेल कर्मियों की भी शनिवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डा. निजामुद्दीन की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के वारियर्स दहशत में थे। डा. निजामुद्दीन के संपर्क में आए ताजपुर पीएचसी के स्टाफ और स्क्रीनिंग करने वाले जिला अस्पताल स्टाफ के अलावा कांठ अस्पताल के कर्मियों के सैंपल कराए गए। गुरुवार को 18 सैंपल निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को कुल 87 निगेटिव सैंपल में 23 सैंपल स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के हैं। एमएस समेत 12 कर्मियों के नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 15 अप्रैल को नवाबपुरा में पथराव की घटना के बाद छह बंदियों के नमूने पॉजिटिव आए। पत्थरबाजों की धरपकड़ करने वाले क्वारंटीन 73 पुलिसकर्मियों के 22 अप्रैल और जेल के 11 कर्मियों और छह बंदी रक्षकों के 23 अप्रैल को सैंपल भेजे गए हैं।
- कोरोना की लड़ाई में मुरादाबाद बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। दूसरे दिन भी राहत भरी खबर रही। उम्मीद है जल्द ही कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे। इसके लिए लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। जिले में शुक्रवार को कोई नया हाटॅस्पॉट नहीं बना है।
विज्ञापन
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
यहां के लोगों के आए हैं निगेटिव सैंपल
मुरादाबाद। निगेटिव सैंपलों में टीएमयू, कॉसमॉस, आईएफटीएम, मानपुर, शिव शक्ति कालोनी, नगीना फाटक, सिद्धार्थ नगर, बसंत विहार, काजीपुरा, रामलीला मैदान, बुद्ध बाजार, मंगूपुरा, नवाबपुरा क्षेत्र के लोग हैं।