फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2663 patients arrived, the maximum were 423 skin patients

Moradabad News: 2663 मरीजों पहुंचे, सबसे ज्यादा रहे 423 चर्म रोगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
2663 patients arrived, the maximum were 423 skin patients
संभल। जनपद संभल के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2663 मरीजों का नि:शुल्क उपचार हुआ। जिनमें सबसे ज्यादा 423 चर्म रोगी रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 36 डॉक्टरों और 152 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1098 पुरुषों, 981 महिलाओं और 584 बच्चों का निशुल्क उपचार किया। बुखार के 259, चर्म रोग के 423, दमा के 290, मधुमेह रोग के 73, नेत्र रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 58 के मरीज रहे। बुखार को लेकर 35 मरीजों की मलेरिया और 14 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही।
विज्ञापन

मेले में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 167 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 134 आभा आईडी बना गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 218 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श भी दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed