{"_id":"601470158ebc3e5683277afd","slug":"26-girls-charge-in-mission-shakti-abhiyan-in-moradabad-city-news-mbd3777830108","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 बेटियों के हाथों आज दो घंटे रहेगी जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 बेटियों के हाथों आज दो घंटे रहेगी जिले की कमान
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की 26 मेधावी बेटियों के हाथों शनिवार को दो घंटे जिला पुलिस और प्रशासन की कमान रहेगी। इनमें इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा शिखाराज सैनी बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था संभालेंगी तो द्वितीय टॉपर मोनिका गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालने का मौका मिलेगा। इसी तरह 24 अन्य टॉपर छात्राओं को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर दो घंटे के लिए नामित किया गया है।
बता दें कि मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत टॉपर छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में नामित किया जाता है। इसका उद्देश्य आम जन मानस में बेटियों को शिक्षित करने का संदेश प्रसारित करना है। जिले में प्रशासनिक पदों पर नामित छात्राएं शनिवार को सुबह 11 से एक बजे तक उनकी कुर्सी पर बैठकर जिले की व्यवस्था संभालेंगी। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगी। इनमें टॉपर छात्रा स्नेहा त्यागी को मुख्य विकास अधिकारी, वंशिका प्रजापति को पुलिस अधीक्षक नगर, श्रृष्टि को एसपी ग्रामीण, वर्धा फातिमा को एसपी यातायात, श्रद्धा विश्नोई को नगर मजिस्ट्रेट, आलिया मोबीन को जिला विकास अधिकारी, हाईस्कूल टॉपर यशी सैरावती को परियोजना निदेशक डीआरडीए, वैष्णवी लाठे को सीओ सिविल लाइन, मुस्कान चौहान को नगर आयुक्त, इंटरमीडिएट टॉपर खुशबू सिंह को जिला प्रोबेशन अधिकारी, कशिश भार्गव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, चानू लांबा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महक मंसूरी उपश्रमायुक्त, आकांक्षा सक्सेना जिला पूर्ति अधिकारी, श्रृष्टि अग्रवाल मुख्य चिकित्साधिकारी, वैशाली चौहान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, साक्षी निशाद अपर जिलाधिकारी नगर के रूप में कार्य करेंगी।