फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 accused arrested in mugalpura dispute

मुगलपुरा बवाल में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
25 accused arrested in mugalpura dispute
मुरादाबाद। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार तक पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद बाहर आए कुछ युवकों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। यह लोग आसपास की दुकानों को भी बंद कराने का प्रयास करने लगे थे। सीओ कोतवाली महेश चंद गौतम ने बताया कि मुगलपुरा थाने में 90 लोगों के खिलाफ बलवा करने, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें निजाम उर्फ पम्मा, फरमान, अकील अहमद, मुस्तफा अली, सुभान, शहनवाज, वसीम, सुब्हान खान, जीशान और उबैद को नामजद आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार रात तक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ड्रोन कैमरे की फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की। शनिवार सुबह इस मामले में पंद्रह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, उन्हें जेल भेज कर अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed