फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 hundred youths get vaccinated to avoid corona

24 सौ युवाओं ने कोरोना से बचने के लिए लगवाया टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
24 hundred youths get vaccinated to avoid corona
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए युवा जागरूक हो रहे हैं। शुक्रवार को 24 सौ युवाओं ने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 22 सत्रों में टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया था। इसमें 28 सौ युवाओं को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। टीका लगवाने के लिए युवाओं में खूब उत्साह है। सुबह से ही वह केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लाइनों में लग गए थे। दिन भर में 2404 युवाओं ने कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की पहली डोज की। गुरुवार को 2366 युवाओं ने टीका लगवाया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा के अनुसार शुक्रवार को युवाओं के लिए 241 वायल वैक्सीन का उपयोग किया गया। 45 और 60 से अधिक आयु वर्ग के 2750 व्यक्तियों को 23 सत्रों में टीका लगना था, जिसमें से शुक्रवार को 1438 व्यक्ति टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इन व्यक्तियों के लिए 144 वायल वैक्सीन का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed