{"_id":"57760f134f1c1b576179c2c5","slug":"24-hours-water-supply-on-alvida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा पर 24 घंटे पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा पर 24 घंटे पेयजल आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
रमजान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमजान के अंतिम जुमा अलविदा पर सुबह से रात तक 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी ताकि कहीं कोई इलाका पेयजल आपूर्ति से वंचित नहीं रह जाए।
कमिश्नर-डीआईजी पहुंचे जामा मस्जिद-ईदगाह
मुरादाबाद। जुमा अलविदा के दौरान सफाई व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और डीआईजी ओमकार सिंह जामा मस्जिद पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, पेयजल आपूर्ति बेहतर रखने के निर्देश दिए। बाद में कमिश्नर और डीआईजी ने ईदगाह पहुंचकर वहां भी सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए भी अधीनस्थों को निर्देशित किया।
सुरक्षा के मद्देनजर गहन छानबीन
मुरादाबाद। सुरक्षा के मद्देनजर जामा मस्जिद इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन छानबीन की। इस दौरान खोजी कुत्ते और स्कैनिंग उपकरणों से तलाशी की गई। जामा मस्जिद क्षेत्र में कल वाहनों का आवागमन भी बंद रखा जाएगा।