फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 hours supply only on paper, electricity from village in urban colonies

सिर्फ कागजों में 24 घंटे सप्लाई, शहरी कॉलोनियों में गांव से मिल रही बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
24 hours supply only on paper, electricity from village in urban colonies
मुरादाबाद। शहरी क्षेत्रों में शासन की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का आदेश है। मुरादाबाद शहर में यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। यहां शहरी कालोनियों में गांव से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि लोग शहरी टैरिफ का बिल चुका रहे हैं। मामला मझोला थाना के समीप स्थित रॉयल एनक्लेव (52 कोठी) और रेल विहार कालोनी का है। आए दिन यहां फाल्ट होते रहते हैं और बिजली आपूर्ति सुचारु होने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में कभी कभी पूरे दिन बिजली नहीं आती। गर्मियों में लोगों का बुरा हाल रहता है। रविवार को भी बारिश के कारण दोनों कालोनियों में लोगों को बिजली के लिए 21 घंटे इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना है कि रविवार दोपहर 12:30 बजे बिजली जाने के बाद अगली सुबह 9:15 मिनट पर सप्लाई सुचारु हुई है। यह स्थित तब है जब दोनों कालोनियां कई वर्ष पहले एमडीए से अप्रूव्ड हो चुकी हैं। फिलहाल यहां देहात क्षेत्र के बिजलीघर से सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने निवर्तमान मुख्य अभियंता विद्युत से मिलकर अपनी समस्या बताई थी और शहरी बिजलीघर से सप्लाई देने की अपील की थी। इसके बावजूद विद्युत निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिना जांच पड़ताल किए विद्युत निगम के अधिकारी यह मानने तक को तैयार नहीं हैं कि शहरी कालोनियों में गांव से सप्लाई जा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रेल विहार सोसायटी के अध्यक्ष अनुज त्यागी और रॉयल एनक्लेव के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज का कहना है कि कालोनियों के नव निर्मित फेस को भी मेन लाइन से जोड़ दिया गया है। इसके लिए नई लाइन न डाले जाने से लोड और बढ़ गया है। इससे आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। यदि जल्द ही दोनों कालोनियों के लोगों के हित में विद्युत निगम कार्रवाई नहीं करता है तो मजबूरन लोगों को आंदोलन करना होगा। साथ ही इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम दो बार मुख्य अभियंता से मिलकर कालोनी को शहरी बिजलीघर से जोड़ने के लिए अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। गर्मियों में समस्या काफी बढ़ जाती है। अब यदि समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
- अनुज त्यागी, अध्यक्ष रेल विहार
लंबे कट के कारण लोगों के इनवर्टर भी डाउन हो जाते हैं। बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाते, लोग अपना ऑफिस वर्क नहीं कर पाते। यदि इस बार भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऊर्जा मंत्री से शिकायत करनी पड़ेगी। विद्युत निगम को अपनी जिम्मेदारी और लोगों की समस्या को समझना चाहिए।

- देवेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष रॉयल एनक्लेव
ऐसा संभव नहीं है कि शहर में गांव से सप्लाई दी जा रही हो और शहरी टैरिफ का बिल लिया जा रहा हो। यदि ऐसा है तो लोग अपनी शिकायत दर्ज कराएं। हम तकनीकि संभावनाओं को देखते हुए कालोनियों को शहर से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
- पंकज कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed