{"_id":"62869686eab8055183373d82","slug":"23-and-24-wahini-reached-in-semifinal-city-news-mbd42861231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंचीं 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंचीं 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर खेली जा रही 25वीं वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। मुरादाबाद की 23वीं और 24वीं पीएसी की टीमों ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच 23वीं पीएसी मुरादाबाद और 28वीं पीएसी इटावा के बीच खेला गया। जिसमें 23वीं वाहिनी पीएसी 12-0 के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा दूसरा मैच 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा और 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। जिसमें 15वीं पीएसी आगरा की टीम 2-1 से मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबला नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के बीच खेला गया। इसमें 43वीं वाहिनी पीएसी एटा की टीम ने 4-0 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और आठवीं पीएसी बरेली के बीच खेला गया। इसमें 24वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीम ने 3-1 से मैच जीत जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मुरादाबाद की 23वीं, 24वीं पीएसी के अलावा 15वीं पीएसी आगरा और 43 वीं पीएसी एटा की टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा और 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 23वीं वाहिनी पीएसी और 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महावीर प्रसाद, उज्ज्वल आर्य, राजपाल सिंह, महिपाल सिंह मौजूद रहे।