{"_id":"5b9c2004867a557f6249fc78","slug":"21536958468-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के बघोली में शुक्रवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। आग लगने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने दम कल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बोगी में आग लगने की वजह से सवा दो घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। डीआरएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आ रही थी। सुबह दस बजे मालगाड़ी बघोली के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी की बोगी संख्या 18 में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी चालक और कंट्रोल रूम में दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और दम कल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। ओएचई आपूर्ति बंद कराने के बाद दम कल कर्मचारियों ने बोगी में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद जांच की गई। लेकिन आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई। सवा दो घंटे बाद बारह बजकर पंद्रह मिनट पर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान गाड़ियां लूप लाइन से गुजारी गईं। इसके बाद जांच की गई। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।