{"_id":"5e7cfbb38ebc3e6fbc2825fd","slug":"21-9000-laborers-will-get-10000-rupees-a-month-moradabad-news-mbd344359622","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार रुपया महीना मिलेगा हर माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार रुपया महीना मिलेगा हर माह
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के मद्देनजर सरकार ने श्रमिकों को सुविधाएं शुरू कर दी हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत 21 हजार 900 मजदूरों केखातों में एक एक हजार रुपये महीने की व्यवस्था की गई है। साथ ही एक अप्रैल से दिहाड़ी मजदूरों को एक माह का राशन मुफ्त में देने की व्यवस्था तय की गई है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन पर तैयारियां पूरी हैं। शासन के निर्देश के मुताबिक दैनिक रूप से कार्य करने वाले मजदूरों के भरण.पोषण को दृष्टिगत रखते हुए अन्त्योदय ग्रामीण एवे शहरी क्षेत्र, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को, श्रम विभाग में पंजीकृत, निर्माण श्रमिकों एवं दिहाडी मजदूरों को एक माह का नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। शहर में ठेला खोमचा, साप्ताहिक बाजार आदि का कार्य करने वाले श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करके उनके बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की धनराशि हस्तान्तरित किये जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही लौट रहे लोगों को मुरादाबाद जिले की सीमा पर भोजन देने को भी कहा गया है।
चीनी मिलों, क्रय केन्द्रों पर छूट
मुरादाबाद। डीएम के मुताबिक चीनी मिल्स और डिस्टीलरी निर्बाध संचालन हेतु गन्ने की कटाई हेतु श्रमिकों के आने जाने, क्रय केन्द्रों और चीनी मिलों के गेटों पर गन्ने का लाने व ले जाने की छूट है। चीनी मिलों के श्रमिकों और कर्मचारियों को अपनी दिनचर्या व ड्यूटी हेतु आने जाने की छूट दी गई है। अन्य पैकिंग सामग्री को राज्य के बाहर से दूसरे प्रदेशों में ले जाने, चीनी निर्माण प्रक्रिया में उपयोग किये जाने वाले चूने, सल्फर को राजस्थान राज्य से लाने देने तथा गुड़, चना एवं इथेनॉल को राज्य के बाहर से लाने व ले जाने हेतु छूट रहेगी।