फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   207 samples in a day

रिकॉर्ड: एक दिन में सर्वाधिक 207 कोरोना सैंपल, 113 प्रतीक्षारत

Wed, 03 Jun 2020 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
207 samples in a day
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ सैंपलिंग की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को अभी तक के एक दिन में सर्वाधिक 207 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पहली बार 24 घंटे के भीतर 198 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन


ऐसा भी पहली बार हुआ है कि 198 में से 113 लोगों की रिपोर्ट पर संशय आया है और रिपोर्ट को वेटिंग में रखा गया है। प्रतीक्षारत सैंपलों में कई लोग सीएमओ कार्यालय के हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। जबकि दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और कोविड 19 के चिकित्सा अधीक्षक की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


मंगलवार को एशियन विवेकानंद अस्पताल से 11, एमआईटी से सात, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के 78, कोविड 19 एल 1 से पांच, सीएमओ कैंपन से 10, पुलिस स्टाफ से 39, साई से दो और टीएमयू से सात सैंपल हुए। संक्रमित तीन मरीजों के संपर्क में आए 48 लोगों के भी नमूने लिए। कुल 207 लोगों के सैंपल हुए हैं। अब तक 6851 सैंपल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक्टिव मरीजों में 14 कोविड 19 एल 1, 24 एशियन विवेकानंद और 24 टीएमयू में भर्ती हैं। इनमें 51 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। 10 आशंकित लोग एमआईटी में क्वारंटीन हैं। देर रात केजीएमयू से 198 की रिपोर्ट जारी हुई है।


सैंपल एक जून को भेजे गए थे। पहली बार सैंपल रिपोर्ट भी एक दिन में जारी है। हालांकि, इसमें 113 प्रतीक्षारत सैंपलों ने स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ाई है। इतने अधिक संख्या मे प्रतीक्षारत सैंपल पहली बार आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed