{"_id":"5bad42d5867a557f534558fa","slug":"201538081493-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया एक्सपो मार्ट का टर्नओवर 100 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया एक्सपो मार्ट का टर्नओवर 100 करोड़ के पार
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
इंडिया एक्सपो मार्ट ने 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर को पार कर लिया है। इंडिया एक्सपो मार्ट की 17 वीं वार्षिक आम सभा में आईईएमएल के चेयरमैन राकेश कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2017-18 में मार्ट ने 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर का आंकड़ा पार कर दिया है। इसके साथ ही मार्ट में कई अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जा रहा है।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने जानकारी दी कि मार्ट में कई नई योजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। विश्व स्तरीय कई अन्य मेले और दूसरे कार्यक्रम भी इसमें जोड़े जाएंगे। अभी तक मार्ट में आईएचजीएफ दिल्ली फेयर, ऑटो एक्सपो समेत कई मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्हाेंने बताया कि मार्ट को जल्द जेबर एयरपोर्ट और मेट्रो से कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे निर्यातकों व विदेशी खरीददारों को सुविधा होगी। कार्यक्रम में ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन व निदेशक सुधीर त्यागी, बाबू लाल, सतीश धीर, विवेक, आरके मेहरोत्रा, आरके पासी आदि मौजूद रहे।