{"_id":"5b4658674f1c1b77468b600a","slug":"201531336807-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे नंबर से फंसा छात्रा का प्रवेश-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे नंबर से फंसा छात्रा का प्रवेश-Cordination
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। छात्रा अलका सिंह का आधा नंबर कम होने के के कारण केजीके कालेज ने प्रवेश देने से इंकार कर दिया है। छात्रा ने वर्ष 2012 में बरेली कालेज बरेली से बीएससी किया था। उनके 1350 में से 607 अंक प्राप्त हुए थे। जबकि विश्वविद्यालय ने उनको द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किया है। बुधवार दोपहर वह अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग के बाद दी जाने वाले कालेज आवंटन स्लिप के साथ केजीके कालेज में प्रवेश लेने के लिए पहुंची थी। वहां प्रवेश समिति ने उसके प्रमाण पत्रों की जांच की तो उनके प्राप्तांकों के आधार पर 44.9 फीसदी अंक बनते हैं। जबकि एमएससी में प्रवेश के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक अनिवार्य है। छात्रा का कहना है कि काउंसलिंग में उनको कालेज आवंटन स्लिप जारी की है। प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. उपदेश चौहान का कहना है कि 45 फीसदी से कम अंक होने के कारण विश्वविद्यालय ने दाखिले से इन्कार कर दिया है।
----------------------
छात्रा की द्वितीय श्रेणी है, लेकिन 45 फीसदी अंक नहीं होने की वजह से उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। काउंसलिंग में मानवीय भूल हो सकती है। हमने प्राचार्य को उनका प्रवेश निरस्त कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. एसएन सिंह, समन्वयक, एमएससी काउंसलिंग समिति, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय।