{"_id":"593f007b1126f42e018b4675","slug":"201497301115-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाकी..नहीं हुई सड़कें गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाकी..नहीं हुई सड़कें गड्ढा मुक्त
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाकी.. सड़के नहीं हुई गड्ढा मुक्त
- गांव तो छोड़िए खुदी पड़ी हैं शहर की सड़कें
- 15 जून तक गड्ढा मुक्त होनी है सभी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मुख्यमंत्री के फरमान को तालीम करने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन सड़कें अभी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है। शहर के कई मोहल्लों में सड़कें खुदी और टूटी पड़ी हैं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। हालांकि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने अस्सी से नब्बे फीसदी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। लेकिन हकीकत में गड्ढे वाली सड़कों की फेहरिस्त लंबी है।
मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को पंद्रह जून तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री के इस फरमान से लोक निर्माण विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने चिह्नित कर सड़कों गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर कराया। शहर की सड़कों पर पैचिंग भी कराई गई। तीन दिन बचे हैं लेकिन अभी भी सड़काें पर गड्ढे बने हैं। कई मोहल्लों में सड़के खुदी और टूटी पड़ी हैं। मंडी समिति की सड़क पर उजड़ी पड़ी है। लोकोशेड पुल से फव्वारा तक सड़क खुदी पड़ी है। यही हाल दूसरे मोहल्लों की है।
32 सड़के कर दी गई गड्ढा मुक्त
मुरादाबाद। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह का कहना है कि शहर की चिह्नित 32 सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया हैै। गलियों की 20 से 25 सड़कें की भी मरम्मत कर दी गई है। मंगलवार तक शहर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय के सामने खुदी पड़ी सड़क
मुरादाबाद। कमिश्नर कार्यालय के सामने भी सड़क खुदी पड़ी है। यहां सड़क की खुदाई कर सीवर लाइन डाली गई है। लेकिन अभी सड़क नहीं बनाई गई हैै। वहीं कलक्ट्रेट रोड पर भी सड़क में गड्ढे बने हैं।
जिले की अस्सी फीसदी सड़क गड्ढा मुक्त
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल का कहना है कि जिले की अस्सी फीसदी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी गई है। बाकी सड़कों को भी एक से दो दिनों में गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
लोकोशेड से फव्वारा तक उड़ रही धूल
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल से फव्वारा तिराहे तक सड़क पर गिट्टी और पत्थर डाल के छोड़ दिया गया है। कई जगह गड्ढे भी बन गए हैं। वाहनों के गुजरने पर सड़क से दिनभर धूल उड़ती है। सीवर लाइन डालने के दस दिन बाद भी सड़क नहीं बनाई गई।
खसे लेकर गांव तक सड़कों पर अभी गड्ढे बने हैं। जबकि मुख्यमंत्री नेे पंद्रह जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। शहर के कई मोहल्लोें सड़कें खुदी पड़ी है। अब तीन दिन में इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करना होगा।