{"_id":"62f40f074994772cd5619704","slug":"20-thousand-prize-crook-injured-in-encounter-city-news-mbd4374417156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल 20-48-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल 20-48-53
विज्ञापन
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से बीस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया जबकि एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायल बदमाश आमिर रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के मिलक सीकमपुर गांव निवासी है। उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। बुधवार सुबह कुंदरकी पुलिस मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कनकपुर दोयम गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हाईवे से बीस हजार का इनामी बदमाश बाइक से जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाश को घेरने का प्रयास किया। बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हाईवे से सटे ईख के खेत में बाइक छोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आमिर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान सिपाही रोहित भी चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही उपचार के लिए लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिले पर फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से नमूने लिए। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा और खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बदमाश आमिर अंतर जनपदीय बदमाश है। जिसके खिलाफ मुरादाबाद, बरेली, संभल, रामपुर के थानों में हत्या, जानलेवा हमले, लूट, चोरी, गोकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पाकबड़ा पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार
कुंदरकी। मंगलवार रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें गोली लगने से दस हजार का इनामी बदमाश रफी निवासी खानपुर थाना मूंढापांडे घायल हो गया। कुंदरकी एसओ पवन कुमार ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान आमिर निवासी ग्राम मिलक सीकमपुर थाना टांडा जिला रामपुर भाग निकला था। जिसको बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुठभेड़ की कार्रवाई में पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कुंदरकी। बुधवार सुबह मुरादाबाद आगरा हाईवे पर मुठभेड़ में कुंदरकी पुलिस ने बदमाश आमिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम में कुंदरकी एसओ पवन कुमार, दरोगा अंकुर मलिक, सिपाही सिद्धार्थ, रोहित और चालक राहुल राठी रहे।