फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
मुरादाबाद। सर्द हवाओं और कोहरे के साथ मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। गुरुवार सुबह में कोहरा रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चे स्कूल जाते हुए बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। आगामी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दो दिन शीत लहर चलने के बाद गुरुवार को सुबह में कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं चल रही थीं। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन लोगों को ठिठुरन से निजात नहीं मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 97 फीसदी और शाम को 70 फीसदी रही। वहीं पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं 20 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से चलीं।
विज्ञापन


कंपकंपाते पहुंचे स्कूल
दोपहर 12 बजे के आसपास सूर्यदेव के दर्शन हुए। सुबह दस बजे तक घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। इससे बच्चों को खासी परेशानी हुई। वह ई-रिक्शे, स्कूटर व बाइक पर कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए बहुत से अभिभावकों ने गुरुवार को छोटे बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी हो गई रफ्तार
कामकाजी लोग सुबह जब कार्यालय के लिए निकले तो पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढंके हुए थे। ग्लव्स पहनने के बावजूद शीतलहर हाथों को सुन्न कर रही थी। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालक धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर में धूप खिलने पर भी ठंड से बहुत राहत नहीं मिली।


चार दिन मध्यम कोहरा रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी चार दिन तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि नए साल तक ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। यह हवाएं पश्चिम से आ रही हैं, लेकिन विक्षोभ के सक्रिय न होने की वजह से बारिश के बहुत आसार नहीं हैं। पर बादल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed