{"_id":"5b43cc854f1c1bb9248b58c2","slug":"191531169925-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम मशीनों से करांगे शहर साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम मशीनों से करांगे शहर साफ
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि महानगर की सफाई अब मशीनों से कराई जाएगी। निगम किराए पर मशीन लेकर शहर को साफ कराएगा। मुख्यमंत्री की चुनौती हमको स्वीकार है। एक महीने में शहर को हर स्तर पर साफ करके दिखाएंगे। इसकी योजना मंगलवार को डीएम के साथ पत्रकार वार्ता करके जारी करेंगे।
सफाई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की नाराजगी से महापौर सोमवार को आहत दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, वह सही है। कई जगह बेहद गंदगी है। बार-बार आगाह किए जाने के बावजूद सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। अब हम बड़ी कंपनियों को टेंडर जारी कर मशीनों से सफाई कराएंगे। मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार कर एक महीने में शहर को साफ करके दिखा देंगे। इसकी योजना का खुलासा मंगलवार को डीएम के साथ पत्रकारों से बातचीत में करेंगे। सफाई निरीक्षकों की बैठक करके उनसे खाली प्लाट वालों की सूची मांगी गई है। इनको नोटिस जारी किया जाएगा। खाली प्लाट में कूड़े का ढ़ेर मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर ने कहा कि सफाई कराने में नाकाम अधिकारी-कर्मचारी अब बर्दास्त नहंी किया जाएगा। जो काम करेगा, वह टिकेगा। लापरवाहों पर कार्रवाई की जाएगी।
बनेंगे कूड़ा सब स्टेशन
शहर में पांच जगह रामगंगा विहार, लालबाग, गलशहीद, रामलीला ग्राउंड और करूला में कूड़ा सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। इन स्थानों पर कैप्सूल रखे जाएंगे। इनमें कूडा जाएगा तो यह दबादबाकर बड़ी मात्रा में कूड़े को ठोस जैसा बना लेगा। कैप्सूल से कूड़े को एक कंपनी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ले जाएंगी। इसके लिए कंपनी निगम को 50 रुपये क्विंटल का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
एक महीने बाद उठा कूड़ा
जामा मस्जिद के बरबलान क्ष्ेात्र में एक कूड़े के ढ़ेर को लेकर दो सफाई निरीक्षकों के बीच विवाद चल रहा था। इसको दोनों एक-दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद सोमवार सुबह इसको तत्काल उठवा लिया गया।
कंट्रोल रूम में करें शिकायत
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जिन क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई हो या कूड़ा नहीं उठा हो, वहां के लोग कंट्रोल रूम को सूचना दे सकेंगे। नगर निगम में कंट्रोल रूम के नंबर - 9105900538 पर शिकायत कर सकते हैं।