फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलमंत्री की फटकार के बाद भी नहीं बढ़ी ट्रेनों की चाल

रेलमंत्री की फटकार के बाद भी नहीं बढ़ी ट्रेनों की चाल

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री की फटकार के बाद भी नहीं बढ़ी ट्रेनों की चाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल की फटकार के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। लंबी दूरी की गाड़ियां तो अधिकांश विलंब से चल ही रहीं हैं। अब कम दूरी की गाड़ियां भी लेट हो चली हैं। नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को सोलह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा गोरखपुर देहरादून के बीच चलने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां भी विलंब से चल रही हैं।

गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस पांच घंटे, सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा तीन घंटे, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस नौ घंटे, जन साधारण एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अकाल तख्त तीन घंटे, कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे दस मिनट, शहीद एक्सप्रेस बारह घंटे बीस मिनट, इंटर सिटी एक्सप्रेस एक घंटे और बरौनी आनंद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। गुरुवार को 46 गाड़ियां विलंब से मुरादाबाद पहुंची। लगातार ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed