{"_id":"5b01d9e74f1c1bde408b6b49","slug":"191526847975-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारों को तत्काल भुगतान दें चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारों को तत्काल भुगतान दें चीनी मिल
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडल के गन्ना किसानों ने 30 मई तक भुगतान मिलने पर सड़कों पर आंदोलन करने की चेतावनी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। शासन के आदेश के बावजूद किसानों को जनवरी से लेकर अब तक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि 14 दिन के अंदर भुगतान करने के बारे में शासन के आदेश हैं।
मंडल में 70 फीसदी फसल गन्ने की होती है। इन किसानों का साल भर का खर्च चीनी से मिलने वाली धनराशि से चलता है। जनवरी से गन्ना के मूल्य का भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। उन्हें जरूरी खर्च के लिए भी धनराशि उपलब्ध नहीं है।
जिला गन्ना अधिकारी डा. सुभाष चंद यादव ने बताया कि किसानों के आवेदनों की जांच कराकर मानवता के आधार पर भुगतान दिलाया जाना है। शासन ने 14 दिन में गन्ने का समस्त बकाया देने का नियम बनाया है। किसान साल भर की कमाई की कीमत मांग रहे हैं। दूसरी ओर किसान नेता नीटू चौहान का कहना है कि हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। 30 मई तक समस्त बकाया नहीं दिया जाता है तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।