{"_id":"5940468d4f1c1b2f098b47c3","slug":"191497384589-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सत्यपाल के गोद लिए गांव में बनेगा स्टेडियम और मॉडल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सत्यपाल के गोद लिए गांव में बनेगा स्टेडियम और मॉडल कालेज
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यपाल के गोद लिए गांव में बनेगा स्टेडियम और मॉडल कालेज
- मॉडल कालेज के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किए 50 लाख रुपये
- करीब दो करोड़ से बनेगा स्पोर्ट स्टेडियम, बारात घर का भी प्रस्ताव भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
संभल सांसद सत्यपाल सैनी द्वारा गोद लिया गांव लहरावन बहुत जल्द मंडल का सबसे हाईटेक गांव होगा। चंदौसी - बहजोई रोड पर स्थित इस गांव के लिए स्पोर्ट स्टेडियम मंजूर हो गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से गांव में स्पोर्ट स्टेडियम बनेगा इसके अलावा सांसद के गोद लिए इस गांव के लिए प्रदेश सरकार ने ‘क्लीन - ग्रीन. मॉडल कालेज के लिए 50 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। शहर की तर्ज पर इस गांव के लोगों को भी ओवरहेड टैंक से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। गांव में बारात घर के लिए भी सांसद ने प्रस्ताव भेजा है।
सांसद सत्यपाल सैनी ने करीब दो साल पहले बहजोई ब्लॉक के गांव लहरावन को जब गोद लिया था उस वक्त गांव में बिजली भी कुछेक घरों में ही थी। सांसद के गोद लेने के बाद गांव में नलकूप के लिए अलग फीडर बना और बिजली विभाग ने गांव में घरों के लिए नई लाइन बिछाई। अब गांव में सौ फीसदी विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। सांसद ने गांव के चार सीसी सड़कें बनवाने के साथ ही चंदौसी - बहजोई रोड से लहरावन को लिंक करने वाली सड़क भी पीडब्ल्यूडी से नए सिरे से बनवाई है। सांसद कोटे से गांव में सभी छह मंदिरों पर सोलर लाइट लग चुकी है, इसके अलावा गांव में चौराहे पर शहर की तर्ज पर हाईमास्क लाइट लगाई गई है।
लहरावन में सांसद ने पानी की टंकी का निर्माण कराया है, जिसका करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके बाद गांव में शहरों की तर्ज पर पेयजल की सप्लाई की जाएगी। गांव के बाहर एक तालाब भी खुदवाया गया है ताकि वहां बरसात का पानी जमा हो सके और बाकी दिनों में यह किसानों के काम आए।
विज्ञापन
लहरवान में बहुत जल्द एक स्पोर्ट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। सांसद सत्यपाल सैनी की सिफारिश पर सरकार ने स्टेडियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गांव में जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर स्पोर्ट स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा गांव में बारात घर का प्रस्ताव भी सांसद की ओर से भेजा गया है, जिसके लिए ग्राम समाज की जमीन प्रशासन तलाश कर रहा है। सांसद के गोद लेने से पहले लहरावन में एक हाईस्कूल तक का स्कूल था, जिसे सांसद ने इंटर तक की मंजूरी दिला दी है। लहरावन को प्रदेश सरकार ने क्लीन - ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट में भी चुना है। अब गांव का इंटर कालेज 50 लाख रुपये की लागत से मंडल का मॉडल कालेज बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार इसके लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी कर चुकी है। गांव में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं। सांसद ने बताया कि पीएम आवास योजना का सर्वे हो चुका है और जल्द मकान बनाए जाएंगे। गांव में 385 घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सांसद ने गांव में दो बार सम्मेलन भी कराए जिनमें केंद्र सरकार के कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को फ्री बीज वितरित करने के साथ ही आधुनिक खेती के फंडे भी बताए। गांव में किसानों को मृदा जांच कार्ड भी जारी किए गए हैं, जिससे यह पता चल सके कि किस खेत की जमीन किस फसल के लिए उपयोगी है।
हमने करीब दो साल पहले सांसद आदर्श गांव के रूप में लहरावन गांव को गोद लिया था। इस दौरान गांव में चार सीसी रोड, पीडब्ल्यूडी से लिंक रोड, छह सोलर लाइट, एक हाई मास्क लाइट, शतप्रतिशत विद्युतीकरण, किसानों के लिए अलग फीडर, पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण, एक नया तालाब, 385 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा गांव में स्थित हाईस्कूल को इंटर कालेज में अपग्रेड करा दिया गया है। इस कालेज का क्लीन - ग्रीन योजना के तहत मॉडल कालेज बनाने के लिए 50 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। गांव में स्पोर्ट स्टेडियम की मंजूरी हो गई है। पीएम आवास योजना के तहत लोगों को आवास मिलेंगे। विकास और भी तमाम कार्य गांव में चल रहे हैं, गांव को पूरी तरह विकसित कर एक मॉडल गांव बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। - सत्यपाल सैनी, सांसद, संभल।