{"_id":"5c86c15abdec2207143e84bc","slug":"181552335194-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर कॉलोनी वाले भौचक्के .. रातो रात बना दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर कॉलोनी वाले भौचक्के .. रातो रात बना दी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आचार संहिता लगते ही नगर निगम निर्माण विभाग जल्दबाजी में रुके हुए काम निपटाने में जुट गया है। मानसरोवर कॉलोनी की सड़क रविवार रात में बनाकर तैयार कर दी गई। जल्दबाजी में सड़क की धुलाई, सफाई से लेकर बुनियादी कामों को भी दरकिनार किया गया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह सोकर उठने पर हैरानी हुई कि टूटी हुईं सड़के अचानक चमचमाने कैसे लगी। कुछ कॉलोनी के लोगों को ही कहते सुना गया कि यह तो आचार संहिता का कमाल लगता है।
शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर की टूटी सड़कों को बनवाने के लिए टेंडर काफी पहले होने के बाद राज्य वित्त से फंड भी जारी हो गया। लेकिन निर्माण काम नहीं कराए गए। चुनाव आयोग के आचार संहिता की घोषणा के बाद अचानक ठहरे हुए कामों को निर्माण विभाग निपटाने पर आ गया है। यही वजह रही कि रविवार रात करीब नौ बजे मानसरोवर कॉलोनी में अचानक निर्माण विभाग की गाड़ियां, रोलर और लेबर पहुंचे। कई टुकड़ों में ब्लाक-ए वन की सड़कों के निर्माण किए गए। जल्दबाजी में किए गए सड़क निर्माण से पहले ठीक से सफाई तक नहीं कराई गई। बस डामर और बजरी डाल दी गई। यही वजह है कि सोमवार सुबह बजरी उखड़ती भी नजर आने लगी।
क्या कहते हैं लोग
हम लोग टहलने के बाद सोए तब रोड टूटी हुई थी। सुबह उठे तो नई सड़क पड़ चुकी थी। काम बहुत जल्दबाजी में किया गया है।
- हकीकत राय, व्यवसायी
रोड को बहुत ऊंचा करके बनाया है। कई टुकड़ों में कही ढाल है, कही बजरी उखड़ रही है। हम लोगों को तो सुबह जगने पर सड़क निर्माण का पता चला। - जुही, ग्रहणी
कॉलोनी में मौके पर काम दिखवा लिया जाएगा। मानक के अनुरूप ही सड़क निर्माण कराया जा सकता है। - गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त