{"_id":"5c44d7f1bdec22521331f4ab","slug":"181548015601-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट परीक्षा में शामिल हुए 18 हजार परीक्षार्थी, प्रशासन भी रहा सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट परीक्षा में शामिल हुए 18 हजार परीक्षार्थी, प्रशासन भी रहा सक्रिय
Mon, 21 Jan 2019 01:50 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाईकोर्ट में लिपिक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद के लिए दो पालियों में 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।
एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 21 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे परीक्षा हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर तीन से पांच बजे तक आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोनों सिफ्टों में 18 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
हाईकोर्ट ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एम टेक संस्था को सौंपी थी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा । सोमवार को स्टेनोग्राफर परीक्षा होगी लेकिन यह परीक्षा मुरादाबाद जिले में नहीं है।