फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दूसरी शादी करने पर चालक निलंबित

दूसरी शादी करने पर चालक निलंबित

Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी करने पर चालक निलंबित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम के चालक पर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त ने उसको पहली पत्नी के होते दूसरी शादी करने और उसको निगम अफसरों से छिपाकर रखने के मामले में कार्रवाई की है।

सुरेश चंद शुक्ला नगर निगम में वाहन चालक है। उसकी पत्नी सफाई कर्मचारी थी। पिछले दिनों उसकी सफाई कर्मचारी पत्नी की मौत हो गई। उसका फंड व भत्ते आदि का भुगतान करने के लिए सुरेश चंद ने दावा प्रस्तुत कर दिया। करीब दो सप्ताह पहले उसकी बेटी ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उसने बताया कि मां के जिंदा रहने के दौरान ही पिता सुरेश चंद ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से भी उसको बच्चे हैं। अब वह मां का भुगतान निकालकर अपनी दूसरी पत्नी को देना चाहता है। नगर आयुक्त ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। जांच में लड़की के आरोप सही पाए गए। उसके चलते नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने सुरेश चंद शुक्ला को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed