फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   180 persons arrested in driking wine of shops

ठेले और दुकानों के बाहर जाम छलकाते 180 गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
180 persons arrested in driking wine of shops
मुरादाबाद। शाम ढलते ही ठेले और दुकानों के बाहर महफिल सजाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। मझोला और सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने 180 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट धारा 34 में कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सूचनाएं मिल रही थीं कि शराब की दुकानों के आस पास ठेले और अन्य दुकानों के बाहर शाम ढलते ही लोगों की भीड़ जुट जाती है। यहां लोग शराब पीते हैं। आने जाने वाले लोगों से नशे में गाली गलौज और मारपीट करते हैं। शुक्रवार शाम होते ही पुलिस ने मझोला और सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस ने पीलीकोठी चौराहा, पीएसी तिराहा, हरथला, रामगंगा विहार, जिगर कालोनी, सीपीएच तिराहा, नवीन नगर, अगवानपुर चौराहा, प्रेम नगर, दिल्ली रोड, लाइन पार प्रकाश नगर, कपूर कंपनी पुल चीड़िया टोला, सूर्य नगर लाइन पार, जयंतीपुर, मंगूपुरा, खुशहालपुर समेत कई जगह पुलिस ने दबिश दी। यहां ठेलों और दुकानों के बाहर व अंदर, लोग शराब पीते पकड़े गए। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से ठेले और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। सीओ ने बताया कि अभियान चलाकर 180 लोंगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 में कार्रवाई की गई है। शराब पिलाने वाले ठेले वाले और दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed